{"_id":"673510377a5affce89042924","slug":"two-people-are-still-absconding-in-the-kidnapping-of-the-elderly-man-mathura-news-c-29-1-mtr1013-315837-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बुुजुर्ग के अपहरण में दो लोग आज भी चल रहे हैं फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बुुजुर्ग के अपहरण में दो लोग आज भी चल रहे हैं फरार
विज्ञापन
चौमुंहा। थाना जैंत क्षेत्र के गांव राल में एक ढाबे से चाय पीते समय मंगलवार सुबह अपहृत हुए 60 वर्षीय बुजुर्ग को पुलिस ने देर रात ढूंढ निकाला है। पुलिस आरोपियों व अपहरण में प्रयुक्त गाड़ी की तलाश में जुटी हुई है।
पूर्व में 19 मार्च 2020 को गांव बेरी, थाना फरह से सुमेर सिंह का मामा की लड़की के पास से अपहरण हुआ था। इसमें बेरी निवासी रिश्तेदार अशोक सहित 3 लोगों के खिलाफ मौसेरे भाई श्याम सिंह ने केस दर्ज कराया था। अशोक ने इलाहाबाद से जमानत करा ली, दो लोग आज भी फरार हैं।
मंगलवार को कार सवार नकाबपोश बुजुर्ग सुमेर सिंह का अपहरण कर ले गए थे। मौसेरे भाई श्याम सिंह ने थाने पर दर्ज कराए मुकदमे में जमीन के मामले में अपहरण करने की बात कही थी। पुलिस अपहृत व्यक्ति की खोजबीन में लग गई। देर रात अपहृत को पुलिस ने कोसीकलां रेलवे स्टेशन से ढूंढ निकाला और परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
बुधवार को पुलिस ने बुजुर्ग के बयान कराए। वे मानसिक रूप से अस्वस्थ्य होने के कारण ज्यादा कुछ नहीं बता पाए। बस इतना बताया है कि अपहरणकर्ता उससे खाना खाने के लिए कह रहे थे। उसने मना कर दी। फिर उसे वे कोसी रेलवे स्टेशन के पास छोड़ गए। यहां उसने किसी राहगीर से फोन लेकर परिजन को सूचना दी। थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया अपहरणकर्ताओं व कार की तलाश की जा रही है।