फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two parties fight after a minor altercation in Rankoli, an old man dies

Mathura News: रांकोली में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट, बुजुर्ग की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Two parties fight after a minor altercation in Rankoli, an old man dies
बरसाना (मथुरा)। थाना बरसाना क्षेत्र के गांव रांकोली में मंगलवार सुबह मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। बीच-बचाव करने के आए एक बुजुर्ग को गाड़ी ने रौंद दिया। कोसीकलां स्थित अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


गांव निवासी रामधन का बेटा विर्जेश उर्फ छोटू खेत पर गया था। आरोप है वहां दूसरे पक्ष के देवो ने उसे पीट दिया। इसकी जानकारी विर्जेश ने परिजन को दी। वहीं देवो जब वापस घर आ रहा था, तभी रास्ते में विर्जेश पक्ष के लोगों ने उसे रोक कर पिटाई कर दी। इस पर देवो के परिजन लाठी-डंडे लेकर आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। बीच बचाव करने आए गांव के 65 वर्षीय हीरी उर्फ हीरालाल को वहां खड़ी एक गाड़ी के चालक ने अचानक गाड़ी चलाकर रौंद दिया। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन पहले भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी कहासुनी को लेकर झगड़ा हुआ था। बीच-बचाव के दौरान गाड़ी ने एक बुजुर्ग को रौंद दिया। उसकी मौत होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गाड़ी को कब्जे लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed