हादसे का शिकार हुए वन्यजीव: एचटी लाइन की चपेट में आकर दो पैंथरों की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही आई सामने
धौलपुर में दो वन्यजीव हादसे का शिकार हो गए। यहां एचटी लाइन की चपेट में आकर दो पैंथरों की मौत हो गई। प्रथम दृष्टया बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के धौलपुर जिले के बाड़ी उपखंड क्षेत्र के बीहड़ में बीती देर रात सोने का गुर्जा थाना इलाके के जरौली गांव में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो पैंथरों (तेंदुओं)की दर्दनाक मौत को गई। सूचना से जिला प्रशासन एवं वन विभाग में सनसनी फैल गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव कब्जे में लिए हैं। पशु चिकित्सकों द्वारा दोनों पेंथरों का पोस्टमॉर्टम कराए जाएगा। प्रारंभिक जांच में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है।
ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को दी सूचना
डीएफओ किशोर गुप्ता ने बताया कि शनिवार रात को आंधी की वजह से जरौली गांव के पास बीहड़ों में हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर जमीन पर गिर गया था। इसी दौरान दोनों पैंथर जमीन पर पड़े तार के ऊपर से निकलते समय करंट की चपेट में आ गए। उनकी मौक पर ही मौत हो गई। रविवार की सुबह दोनों पैंथरों के शव ग्रामीणों ने जंगल में पड़े देखे तो वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी।
यह भी पढ़ेंः- अब नहीं बनेंगे राशन कार्ड: सरकारी राशन पाने के पात्र तो हैं, लेकिन हकदार नहीं, क्या आप भी हैं इस
दोनों शवों का कराया जाएगा पोस्टमॉर्टम
सरमथुरा क्षेत्र के रेंजर अमर लाल मीणा ने वन विभाग की टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। मौके पर पैंथरों के शवों पर बिजली के तार पड़े हुए थे। तार से एक की गर्दन तथा दूसरे के पैर टकराने से मौत हुई है। दोनों के शव कब्जे में लेकर रखवा दिए हैं। पशु चिकित्सकों की टीम को मौके पर बुलाया गया है। दोनों के पोस्टमॉर्टम कराए जाएंगे।
आए दिन होते हैं हादसे
उधर, घटना को लेकर जिला प्रशासन एवं वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक पड़ताल में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। ग्रामीणों का कहना है कि बीहड़ में झूलते बिजली के तार कभी भी टूट कर गिर पड़ते हैं। इसकी वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं।
यह भी पढ़ेंः- ढोलक-मजीरा की दोस्ती का ऐसा अंत: दोस्त की मौत से दुखी युवक जलती चिता में कूदा और लेट गया,
हादसों का शिकार हो रहे वन्यजीव
बीते साल भी वन विहार क्षेत्र के पास एक पैंथर एवं दो शावकों की करंट की चपेट में आने से मौत हुई थी। बताते चलें कि राज्य सरकार धौलपुर जिले के बीहड़ क्षेत्र को सेंचुरी एरिया घोषित कर रही है। दूसरी तरफ बिजली एवं वन विभाग की लापरवाही से वन्यजीव हादसों का शिकार हो रहे हैं। बीती रात दो पैंथरों की मौत हो जाने से वन्य जीव प्रेमियों में निराशा छाई है।