फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two murder accused arrested in police encounter

UP:20 हजार के लेनदेन में युवक की हत्या...आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली; दो गिरफ्तार

Mon, 10 Nov 2025 12:18 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 10 Nov 2025 12:18 PM IST
सार

पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी उजाला ने बताया कि करीब छह माह पहले गौरव ने उससे 20 हजार रुपये उधार लिए थे। जब उसने पैसे वापस मांगे तो गौरव ने लौटाने से इंकार कर दिया। इस पर विवाद हुआ था।

विज्ञापन
Two murder accused arrested in police encounter
गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के महावन थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात हुई पुलिस मुठभेड़ में एक हत्यारोपी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, मृतक का मोबाइल फोन और हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह मीना पाड़ा, महावन निवासी गौरव का शव गोकुल यमुना किनारे बल्लभघाट पर मिला था। परिजनों ने गौरव की हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि गौरव की हत्या रुपये के लेन-देन को लेकर की गई थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अभियुक्त उजाला पुत्र रामबाबू निवासी कौली पाड़ा, कस्बा महावन और उसका साथी लखन पुत्र रामवीर निवासी प्रेम नगर, महावन, वारदात में शामिल थे। पूछताछ में उजाला ने स्वीकार किया कि करीब छह माह पहले गौरव ने उससे बीस हजार रुपये उधार लिए थे। जब उसने पैसे वापस मांगे तो गौरव ने लौटाने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। कुछ दिन पहले उजाला और लखन ने गौरव को घर से बुलाया और मोटरसाइकिल पर बैठाकर गोकुल यमुना किनारे बल्लभघाट ले गए। वहां दोनों ने मिलकर गौरव की गला दबाकर हत्या कर दी और शव के कपड़े जलाकर यह दिखाने की कोशिश की कि उसकी मौत पानी में डूबने से हुई है।


रविवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड से मदनपुर की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उजाला के पैर में गोली लगी, जबकि लखन को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed