फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two more arrested in murder of Anoop on Holi in Baldev

Mathura News: बलदेव में होली पर अनूप की हत्या में दो और गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Two more arrested in murder of Anoop on Holi in Baldev
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मथुरा/बलदेव। बलदेव थाना क्षेत्र के गांव हथौड़ा में 9 मार्च 2023 को होली पर डीजे बजाने के विवाद में की गई अनूप की हत्या में दो और आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। बुधवार को फिरोजाबाद की क्राइम ब्रांच व बलदेव पुलिस ने संयुक्त रूप से गिरफ्तारी कर आरोपियों को जेल भेज दिया।

इंस्पेक्टर संजय कुमार त्यागी ने बताया कि गांव हथौड़ा में 9 मार्च 2023 को 14 नामजदों ने चंद्रभान के घर पर डीजे के विवाद में चढ़ाई करते हुए उसके भाई अनूप उर्फ हरपाल की ईंट-पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी थी। बीच बचाव में आए परिजनों पर भी हमला कर घायल कर दिया था। बलदेव 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। बलदेव पुलिस ने विवेचना करते हुए 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार की। पांच की भूमिका हत्या में न पाते हुए उनके नाम मुकदमे से निकाल दिए थे। इसका वादी पक्ष ने विरोध किया। उच्चाधिकारियों के आदेश पर मुकदमे से निकाले गए पांच आरोपी रवेंद्र सिंह उर्फ रवि पुत्र खिल्लन सिंह निवासी हथौड़ा, नंदन सिंह पुत्र लालाराम निवासी हथौड़ा व रामप्रकाश, चंद्रपाल और खिल्लन की भूमिका की जांच फिरोजाबाद क्राइम ब्रांच से कराने के आदेश दिए। फिरोजाबाद क्राइम ब्रांच ने रवेंद्र सिंह उर्फ रवि और नंदन सिंह की भूमिका हत्या में पाते हुए उनकी गिरफ्तारी को बलदेव थाना पुलिस के साथ हथौड़ा गांव में दबिश दी। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रामप्रकाश, चंद्रपाल और खिल्लन की जांच जारी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर संजय कुमार त्यागी, फिरोजाबाद क्राइम ब्रांच से इंस्पेक्टर उमापति मिश्रा, विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल नाहर सिंह, अशोक कुमार पचौरी, कांस्टेबल नरेश कुमार, दिगम्बर सिंह, बलदेव थाने के एसआई आदर्श कुमार, हेड कांस्टेबल हितेंद्र कुमार, कांस्टेबल ओमप्रकाश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed