फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two miscreants of interstate Bavaria gang injured in police encounter

Mathura News: पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय बावरिया गिरोह के दो बदमाश घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants of interstate Bavaria gang injured in police encounter
कोसीकलां (मथुरा)। शालीमार रोड पर शुक्रवार तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग के बाद दो बदमाश पैरों में गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाशों की पहचान अंतरराज्यीय बावरिया गैंग के सक्रिय सदस्यों के रूप में हुई। जबकि उनके दो साथी फरार हो गए। घायल बदमाशों से सोने की जंजीर सहित तमंचा, कारतूस बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

बदमाशों के शालीमार रोड पर होने की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार ने एसओजी तथा सर्विलांस टीम को लेकर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने दो बदमाशों को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनके दो साथी फरार होने में कामयाब रहे।
विज्ञापन


पूछताछ में घायल बदमाशों की शिनाख्त अंतरराज्यीय बावरिया गैंग के सदस्य कपिल बावरिया एवं दिनेश बावरिया निवासी थाना झिझाना, जिला शामली के रूप में हुई। जबकि साथी सागर, रितिक चकमा देकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि 10 अगस्त को बाईपास स्थित प्रधान क्रेन सर्विस के सामने से सोनू निवासी बाईपास रोड से सोने की जंजीर लूटी थी। पुलिस ने उनसे लूटी गई चेन का टुकड़ा, बाइक, तमंचा एवं कारतूस बरामद किया है। घायलों को अस्पताल भेजा गया। उनके खिलाफ कार्रवाई भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed