फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two miscreants caught in police encounter, one shot

मथुरा: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश पकड़े, एक को गोली लगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Feb 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Two miscreants caught in police encounter, one shot
बरसाना (मथुरा)। कस्बे में सराफा बाजार की रेकी करने आ रहे दो बदमाशों से राजस्थान बॉर्डर पर पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल सहित दो बदमाश पकड़े है। सीएचसी बरसाना में घायल बदमाश को भर्ती कराया है। दो तमंचे व एक चोरी की बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

सोमवार को थाना प्रभारी प्रमोद पंवार को सूचना मिली कि दो अंतरराज्यीय शातिर लुटेरे बरसाना में सराफा बाजार की रेकी करने राजस्थान के कामा बॉर्डर के गांवों के रास्ते आ रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक ने हाथिया चौकी इंचार्ज अरविंद पूनिया व नंदगांव चौकी इंचार्ज सिंघराज सिंह के साथ बॉर्डर के समीप सुनहरा गांव के पास बरसाना की तरफ आने वाले कच्चे रास्ते पर पुलिस बाइकों को आड़ा तिरछा खड़ाकर बदमाशों के आने का इंतजार करने लगी। शाम छह बजे बाइक पर दो बदमाश आए और वह रोड पर खड़ी आड़ी-तिरछी बाइकों को देखकर भागने लगे।
विज्ञापन

पुलिस टीम के पीछा करने पर कच्चे रास्ते में बदमाशों की बाइक फिसल गिर गई। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे बदमाश को अन्य पुलिस कर्मियों ने पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम गजेंद्र निवासी कोठेतिरया थाना जेवर गौतमबुद्धनगर व दूसरे बदमाश ने अपना नाम राधे उर्फ कन्हैया उर्फ सुखवीर निवासी रसूलपुर फाटक हरिनगर कॉलोनी जिला पलवल बताया। पकड़े गए बदमाशों पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed