{"_id":"6137a2828ebc3ea75c653c3c","slug":"two-members-of-jagram-gurjar-gang-were-shot-in-the-encounter-arrested-mathura-news-agr506726997","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में जगराम गुर्जर गैंग के दो मैंबर को लगी गोलियां, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में जगराम गुर्जर गैंग के दो मैंबर को लगी गोलियां, गिरफ्तार
विज्ञापन
मथुुरा। हाईवे पुलिस से मुठभेड़ में अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। तीन चकमा देकर भाग गए। दोनों की सीधी टांग में गोली लगने के बाद पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जगराम गुर्जर गैंग के बदमाश पालीखेड़ा में ट्रैक्टर चुराने आए थे। इनके कब्जे से दो चोरी की बाइक और हथियार बरामद किए हैं।
थाना हाईवे पुलिस पालीखेड़ा-बाकलपुर रोड पर सोमवार की देर रात दो बजे गश्त कर रही थी। तभी एसएचओ अनुज कुमार को सूचना मिली कि बाकलपुर बंबे के पास बदमाश हैं। पुलिस पहुंची तो दो बाइकों पर सवार पांच बदमाश भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने गोली दाग दी। इस पर पुलिस ने भी फायरिंग कर दी। दो बदमाशों के पैैर में गोली लग गई। घायल बदमाशों को छोड़कर उनके तीन साथी भाग गए। पुलिस ने कॉबिंग भी की।
लेकिन कुछ हाथ नहीं आया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी क्राइम राधेश्याम राय ने बताया कि एसएचओ अनुज कुमार की टीम ने दो अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के सदस्य असलम उर्फ बच्ची और शाकिर निवासी रुंध, खोह, भरतपुर(राजस्थान) हैं। इनके साथी मौसम, रोकन, साबिर, राजू, अज्जू जगराम गुर्जर र्गैंग के सदस्य है। जगराम फिलहाल जेल में है। इनके कब्जे से दो चोरी की बाइक और दो तमंचे, 11 कारतूस और कारतूस की पेटी बरामद की है।