फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two liquor smugglers arrested in encounter

Mathura News: मुठभेड़ में दो शराब तस्कर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Two liquor smugglers arrested in encounter
चौमुहां (मथुरा)। क्षेत्र के नयति हॉस्पिटल के पास स्वाट टीम व पुलिस ने मुठभेड़ में दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक तस्कर गोली लगने से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

जैत पुलिस व स्वाट टीम को शनिवार की सुबह सूचना मिली कि एक कंटेनर अवैध शराब लेकर जा रहा है। पुलिस ने नयति हॉस्पिटल के पास लोहे के पुल के नीचे चेकिंग के दौरान एक कंटेनर को रुकवाया तो गाड़ी से उतरे बदमाश पुलिस पर फायर कर धोरेरा जंगल की तरफ भागे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी राजस्थान के धौलपुर निवासी दशरथ त्यागी और रिंकू त्यागी बताए हैं। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से दशरथ घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कंटेनर जब्त कर 451 पेटी पंजाब मार्का शराब, 315 बोर तमंचा, दो कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार करने वाली टीम में जैंत थाना प्रभारी अजय वर्मा, स्वाट टीम प्रभारी अभय शर्मा, उप निरीक्षक आशीष कुमार, उप निरीक्षक अर्जुन राठी, उप निरीक्षक सत्यवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed