फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two killed, four injured in road accidents on the highway

Mathura News: राजमार्ग पर सड़क हादसों में दो की मौत, चार घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Two killed, four injured in road accidents on the highway
मथुरा। छाता क्षेत्र में मंगलवार देर शाम व रात अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि चार घायल हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 स्थित गांव सेमरी के पास दिल्ली की ओर जाने वाले मार्ग पर कार सवार दोस्तों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। सभी शादी में से घर लौट रहे थे। चालक वाहन को मौके से लेकर फरार हो गया। कार सवार एक युवक की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।
विज्ञापन

मथुरा की ओर से आ रही कार कार में सवार रनवारी निवासी रनवीर पुत्र बच्चू (21) की मौके पर ही मौत हो गई। कार में बरसाना के कमई निवासी राहुल पुत्र रामबाबू, विनोद पुत्र रामवीर और कल्लू पुत्र प्रकाश भी कार में सवार थे। तीनों घायल हैं। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

ताऊ धर्म सिंह बताया कि रनवीर कक्षा 12 तक पढ़ाई पूरी करने के बाद पहलवानी कर रहा था। दोस्तों के साथ रात को कार से शादी में गया था। वहीं राजमार्ग स्थित केडी चौकी के पास हॉस्पिटल के सामने मंगलवार को हाथरस के गढ़ी तमन्ना निवासी गौरव पुत्र अशोक और महावन के बंदी निवासी तेजवीर पुत्र नत्थीलाल को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया। गौरव ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। तेजवीर को जयपुर रेफर किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed