{"_id":"27b9db0dc794001067655ab6a14bf3b9","slug":"two-injured-in-accident-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रैक्टर-ट्राली भिड़ीं, दो की हालत गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ट्रैक्टर-ट्राली भिड़ीं, दो की हालत गंभीर
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 18 Apr 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर जचौंदा चौराहे के निकट आमने सामने से आ रहे दो ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक ट्रैक्टर दो भागों में बंट गया। कई लोग घायल हुए। राहगीरों की मदद से उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। दो की हालत चिंताजनक है।
फरह के गांव शाहपुर से 36 लोग शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्राली से गांव बसौंती में मृत्युभोज में शामिल होने जा रहे थे। गोवर्धन की तरफ से एक किसान ट्रैक्टर-ट्राली में अनाज भर कर ला रहा था। जचौंदा चौराहे के समीप दोेनों ट्रैक्टर भिड़ गए। इसमें सोनालिका ट्रैक्टर दो भागों में बंट गया। उसका चालक मौके से भाग गया।
महिला-पुरुषों से भरे फार्मट्रैक ट्रैक्टर का चालक और अन्य दो लोग ट्रैक्टर के नीचे दब गए। हादसे में ओमप्रकाश और गरब सिंह की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। महाराज सिंह, लच्छो, माया देवी, शारदा, मुन्नी, साहब सिंह, सौदान सिंह भी घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। दो घंटे तक जाम रहा। सूचना पर पहुंचे अडीग चौकी प्रभारी लोगों को शांत कर जाम खुलवाया।