फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two groups clash over land dispute; 11 injured

Mathura News: जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, 11 घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Two groups clash over land dispute; 11 injured
गोवर्धन। थाना क्षेत्र के गांव जचौदा में सोमवार देर शाम को जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में महिलाओं समेत 11 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। गांव में तनाव के चलते बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी हाकिम सिंह और हरिचंद पक्ष के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। वर्ष 2013 में भी इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। सोमवार देर शाम को एक बार फिर विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों के लोग सामने-सामने आ गए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत भी मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। घायल में हरिचंद, अजय चंद, माधव, रोहित, गौरव, गीता, नंदनी, राधिका, साहिल, विनीता तथा हाकिम शामिल हैं। फिलहाल गांव की स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed