फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two girl got married after undergoing sex change

UP: सहेलियों का प्यार चढ़ा परवान...एक ने छोड़ा घर, दूसरी ने कराया लिंग परिवर्तन; परिजनों को ऐसे हाल में मिलीं

Mon, 27 Jan 2025 07:26 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 27 Jan 2025 07:26 PM IST
सार

इसके बाद युवती ने सर्जरी कराकर लिंग परिवर्तन करा लिया। दूसरी युवती ने भी अपना घर छोड़ दिया। दोनों मथुरा में आकर रहने लगीं। परिजन उनकी काफी समय से तलाश कर रहे थे।

विज्ञापन
Two girl got married after undergoing sex change
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कोचिंग सेंटर में दो सहेलियों में प्रेम ऐसा परवान चढ़ा कि एक लिंग परिवर्तन करा कर पुरुष बनी और दूसरी सहेली से शादी के बंधन में बंध गई। दोनों युवतियां अपना घर छोड़कर मथुरा में रहने लगीं।
विज्ञापन


जयपुर के थाना सांगनेर में दर्ज मामले में शुक्रवार को पुलिस ने दोनों को महावन थाना क्षेत्र से पकड़ लिया। भरतपुर निवासी युवती वर्ष 2021 में कोचिंग करने जयपुर गई थी। वहां सांगानेर क्षेत्र में एक मकान में किराए पर रहने के दौरान मकान मालिक की बेटी से दोस्ती प्रेम में बदल गई। 
विज्ञापन


युवती ने 31 मई 2022 को इंदौर के एक अस्पताल में अपना लिंग परिवर्तन कराया और पुरुष बनकर मकान मालिक की बेटी से नवंबर 2024 में जयपुर में आर्य समाज पद्धति से शादी कर ली। इस दौरान मकान मालिक की बेटी बीएड करने की कहकर 10 जनवरी को भरतपुर आ गई और अपना मोबाइल बंद कर लिया। मकान मालिक ने 14 जनवरी को बेटी की गुमशुगदगी जयपुर के सांगानेर थाने में दर्ज करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी बाबू लाल ने मोबाइल फोन की लोकेशन निकलवाई तो वह महावन थाना क्षेत्र में मिली। शुक्रवार को थाना महावन पुलिस के साथ जयपुर पुलिस एक मेडिकल कॉलेज में पहुंची। यहां से दोनों प्रेमी युगलों को पकड़कर पुलिस महावन थाने लेकर आयी। युवती के पिता भरतपुर में सरकारी सेवा में कार्यरत हैं और मूलत बल्देव क्षेत्र के एक गांव के निवासी हैं। उपनिरीक्षक बाबू लाल ने बताया कि न्यायालय में बयान के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed