फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two friends drowned while bathing in Yamuna, one was saved

Mathura News: यमुना में स्नान के दौरान दो दोस्त डूबे, एक को बचाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Two friends drowned while bathing in Yamuna, one was saved
वृंदावन। दर्शन के लिए राजस्थान से आए पांच दोस्तों में से दो दोस्त यमुना नदी में डूब गए। नाविकों ने एक को बचा लिया, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार राजस्थान के डीग शहर से पांच दोस्त मनीष पुत्र खेमचंद, अजीत पुत्र कुंवर सिंह, जितेंद्र पुत्र मनसुख, नरेश पुत्र मानसिंह और मोहित पुत्र देवी सिंह मंगलवार को श्रीबांकेबिहारी और अन्य प्रमुख मंदिरों के दर्शन के लिए पहुंचे थे। दर्शन से पहले इन दोस्तों ने यमुना नदी में स्नान करने की योजना बनाई और जुगल घाट पर पहुंचे।

नदी में स्नान करते समय मनीष और अजीत गहरे पानी में चले गए। दोनों की मदद के लिए घाट पर मौजूद दोस्तों ने शोर मचाया, वहां मौजूद नाविक और गोताखोर तत्काल हरकत में आए। उन्होंने यमुना में छलांग लगाकर बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन


काफी प्रयासों के बाद अजीत को सकुशल बाहर निकाल लिया गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हालांकि मनीष का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस की जानकारी पर मनीष के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उनका रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed