{"_id":"65c3db27ba7c76f11003f9c4","slug":"two-died-in-separate-accidents-mathura-news-c-29-1-mtr1013-194530-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: अलग-अलग हादसों में दो की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: अलग-अलग हादसों में दो की जान गई
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
पहला हादसा यमुना एक्सप्रेस-वे पर माइल स्टोन-104 पर हुआ। यहां गाड़ी के टायर चेक करते समय किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे गिरिशचंद निवासी सुल्तानपुरी, दिल्ली की मौत हो गई। मृतक के बेटे गौतम ने थाना मांट में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरा हादसा नसीटी मार्ग पर हुआ। यहां शादी समारोह से लौट रहे जीजा-साले की बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें जीजा गजेंद्र सिंह (45वर्ष) निवासी पिपरी-गोंड़ा, हाल निवासी चामुंडा काॅलोनी राया की मौत हो गई। वह दो-तीन साल से राया में मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहे थे।
परिजन ने बताया नीवगांव मार्ग राया निवासी आदेश के मित्र की नसीटी-मांट में शादी थी। मंगलवार रात गजेंद्र साले राजू और दोस्त आदेश के साथ बाइक से नसीटी गए थे। लौटते समय गैस गोदाम के पास बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। उपचार के लिए ले जाने से पूर्व गजेंद्र की मौत हो गई। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।