फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two Dead in Scooter Bike Collision

Mathura News: स्कूटी और बाइक की टक्कर में दो की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Two Dead in Scooter Bike Collision
वृंदावन। पानीगांव-मांट रोड पर शुक्रवार शाम हुए सड़क हादसे में गोपेश्वर महादेव मंदिर की सेवायत डॉ. मीनाक्षी गोस्वामी समेत दो लोगों की मौत हो गई। फक्कड़ बाबा मंदिर के निकट स्कूटी और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

थाना जमुनापार क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब 3:30 बजे कंट्रोल रूम को सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। उपनिरीक्षक कपिल कुमार वशिष्ठ मौके पर पहुंचे। यहां पता चला कि ग्राम ऊधर निवासी 40 वर्षीय गिरधारी लाल अपनी होंडा शाइन मोटरसाइकिल से वृंदावन से घर लौट रहे थे। उसी दौरान मांट की ओर से आ रहीं 50 वर्षीय मीनाक्षी गोस्वामी की स्कूटी से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन सड़क पर दूर तक घिसट गए। हादसे में गिरधारी लाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि घायल मीनाक्षी गोस्वामी को एंबुलेंस द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया लेकिन उनकी हालत गंभीर होने के कारण बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे करा यातायात सुचारू कराया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ मांट संदीप सिंह ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed