फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two cylinders caught fire while cooking in Mathura six people got burnt in fire

Mathura News: खाना बनाते समय दो सिलेंडरों में लगी आग, धमाके में छह लोग झुलसे; सामान जलकर राख

Thu, 01 Aug 2024 02:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 01 Aug 2024 02:32 PM IST
सार

मथुरा में खाना बनाते समय दो सिलेंडरों में आग लग गई। धमाके में छह लोग झुलस गए। सामान जलकर राख हो गया। सूचना पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Two cylinders caught fire while cooking in Mathura six people got burnt in fire
खाना बनाते समय दो सिलेंडरों में लगी आग, धमाके में छह लोग झुलसे - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में गुरुवार को दो सिलेंडरों से घर में आग लग गई। हादसे में छह लोग झुलस गए। धमाका सुना तो आसपास के लोग भागकर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। घायलों को आनन फानन अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन


घटना छाता थाना क्षेत्र के ओल्ड जीटी रोड स्थित नई तहसील के सामने हरिजन पाड़ा की है। सुबह करीब 11 बजे खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई। आग ने पास में ही रखे दूसरे सिलेंडर पर पकड़ ली। घर के लोग बुझाने का प्रयास करने लगे। तब तक आग ने घर में रखे सामान को चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन


घर से धुआं निकलने लगा। धुएं का गुबार देख आसपास के लोग भागकर पहुंचे। तब तक धमाके में परिवार के छह लोग झुलस गए। सूचना पर पुलिस व दमकलकर्मी पहुंचे। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। दमकलकर्मियों ने घर में लगी आग पर काबू पाया। घायलों में लज्जा पत्नी जगदीश, रीना पुत्री जगदीश, अमित पुत्र महेंद्र, मनोज पुत्र बल्लो, गुनगुन पुत्री पुरुषोत्तम, जानबी पुत्री राजवीर शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed