फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   two criminal arrested

मादक पदार्थ के दो तस्कर दबोचे

Sun, 20 Dec 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 20 Dec 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
two criminal arrested
थाना कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात सीएफसी चौराहे स्थित मथुरा दरवाजा क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान शराब और नशीले पदार्थों के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जबकि उनके तीन साथी भाग जाने में सफल रहे।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों से शराब और बड़ी मात्रा में नशीला पाउडर बरामद किया है। दविश के दौरान आरोपियों की पुलिस से धक्कामुक्की भी हुई।

कोतवाली प्रभारी के अनुसार रात करीब 12 बजे पुलिसकर्मियों ने सीएफसी चौराहे पर इको स्पोर्ट्स कार संख्या डीएल सीएएम 4439 को रोका। पुलिस को देख गाड़ी में सवार तीन युवक भाग खड़े हुए, लेकिन चालक श्याम प्रकाश निवासी बनरास पुलिस के हाथ लग गया।
विज्ञापन


तलाशी में गाड़ी में 16 पेटी देशी और अंग्रेजी शराब और बड़ी मात्रा में नशीला पाउडर बरामद हुआ। चालक ने पुलिस को बताया कि यह माल मथुरा दरवाजा निवासी बिलाल का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने बिलाल के घर पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही बिलाल के साथियों और परिवार के लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो इस बीच पुलिस से धक्कामुक्की के साथ फायरिंग भी की गई।

पुलिस फायरिंग से इंकार कर रही है। कोतवाली प्रभारी ने घर से भागते बिलाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बिलाल के तीन साथियों की तलाश शुरू कर दी है।

सीओ सदर आरके गौतम ने कहा कि पुलिस ने बिलाल के कब्जे से नशीला पाउडर और शराब बरामद की है। बिलाल वर्ष 2006 में फरह में हुई करोड़ों की डकैती में भी शामिल था।


इन क्षेत्रों में हो रही मादक पदार्थ की बिक्री
किशोरपुरा, मथुरा दरवाजा, अनाजमंडी, गौरानगर, कैलाश नगर, प्रेम गली, अठखंभा, चैतन्य बिहार, गांधी नगर, बिहारघाट, पानीघाट, गोपीनाथ बाजार और केशीघाट पर मादक पदार्थों की बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed