फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two buildings sealed for tax arrears of more than one lakh rupees

Mathura News: एक लाख रुपये से ज्यादा कर बकाया होने पर दो भवन सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Two buildings sealed for tax arrears of more than one lakh rupees
मथुरा। गृहकर व जलकर वसूली के मामले में नगर निगम ने बड़े बकाएदारों पर डंडा चलाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को निगम की टीम ने एक लाख से ज्यादा कर बकाया होने पर शाक्ति नगर में दो भवनों को सील किया है। साथ ही कर भुगतान के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने बताया है कि शक्ति नगर के रहने वाले भगवान सिंह पर 1.13 लाख रुपये और कृष्ण विहार पर 1.13 लाख रुपये गृहकर व जलकर बकाया था। भवन स्वामियों को बीते दिनों चेतावनी नोटिस दिया गया था, लेकिन फिर भी कर जमा नहीं किया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को दोनों भवन को सील किया गया है। वहीं कार्रवाई के दौरान भवन सील होने के डर से तीन भवन स्वामियों ने कुछ कर का भुगतान कर दिया। इस दौरान सीटीओ नरेंद्र यादव, कर अधीक्षक उम्मेद सिंह समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed