{"_id":"68e0a5fde711d5b9ba0f8e13","slug":"two-bikers-killed-as-unknown-vehicle-mows-them-down-on-yamuna-expressway-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा: अज्ञात वाहन ने कुचले बाइक सवार, दर्दनाक हादसे में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा: अज्ञात वाहन ने कुचले बाइक सवार, दर्दनाक हादसे में दो की मौत
Sat, 04 Oct 2025 10:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 04 Oct 2025 10:13 AM IST
सार
नोएडा से आगर जा रहे दो दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। ऐसा हादसा था कि दोनों की लाश पहचानना मुश्किल हो गई। जेब में रखी पासबुक से उनकी शिनाख्त की जा सकी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यमुना एक्सप्रेस-वे पर बलदेव इलाके में किसी भारी वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान जेब में मिली बैंक की पासबुक से हो सकी। वाहन की टक्कर से दोनों बाइक सवार कई मीटर दूर जाकर गिरे थे। दोनों दिल्ली में मजदूरी करते थे।
कानपुर जिले के नौबस्ता के गांव बलुआपुर निवासी रघुनाथ (30) व कानपुर देहात के शिवली निवासी जसवंत (30) चचेरे भाई थे। दोनों दिल्ली में पुट्टी व पीओपी का कार्य करते थे। शनिवार तड़के दोनों अपनी बाइक से नोएडा से आगरा जा रहे थे। बलदेव इलाके में तड़के 4:45 बजे के करीब माइलस्टोन 140 के पास अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि बाइक टुकड़़े-टुकड़े हो गई। दोनों टक्कर से घटनास्थल से कई मीटर की दूरी पर गिरे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेब में मिली बैंक की पासबुक के सहारे शिनाख्त हो सकी। सीओ संजीव राय ने बताया कि परिजन को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम गृह पर मृतक जसवंत के बड़े भाई महेंद्र कुमार ने बताया कि जसवंत की पत्नी गर्भवती है। उसका ऑपरेशन होना था। इसी के चलते वह अपने चचेरे भाई रघुनाथ उर्फ पवन के साथ दिल्ली से घर लौटने के लिए निकले थे। जसवंत का एक बच्चा है। दूसरे बच्चे के लिए ऑपरेशन के लिए डॉक्टर ने बुलाया था। इससे पहले ही हादसा हो गया। दोनों भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।