फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two bike riders were crushed by unknown vehicle on yamuna express way

UP: यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा...बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, माैके पर ही माैत

Tue, 01 Apr 2025 09:21 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 01 Apr 2025 09:21 PM IST
सार

अपने गांव लाैट रहे दो बाइक सवार युवकों को एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों की माैके पर ही माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
 

विज्ञापन
Two bike riders were crushed by unknown vehicle on yamuna express way
road accident demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम छह बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा हुआ। बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की माैके पर ही माैत हो गई।
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 145.230 किमी गांव नगला हेता के समीप नोएडा से आगरा की ओर मोटरसाइकिल पर दो युवकों तरुण कुमार 26 वर्ष पुत्र महेंद्र सिंह व जैकी उर्फ निर्मल  30 वर्ष पुत्र मेघ सिंह निवासी पैठखैरा थाना खंदौली को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे में दोनों की मौके पर माैत हो गई। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मथुरा भेजा गया है। मृतक दोनों एक ही गांव के निवासी थे। दोनों आगरा सिकंदरा में जूता की फैक्टरी में काम करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा से अपने गांव खंदौली जाने के लिए यमुना एक्सप्रेस-वे पर चढ़े थे कि अचानक कोई अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार दी गई। थानाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह ने बताया बलदेव क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों युवकों की मौत हो गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed