{"_id":"67ae1636b73b636b2800a111","slug":"two-bike-riders-died-in-road-accident-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: सड़क हादसे में टाइल मिस्त्री की माैत, गर्भवती पत्नी हुई बेहोश; हेल्पर ने रास्ते में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: सड़क हादसे में टाइल मिस्त्री की माैत, गर्भवती पत्नी हुई बेहोश; हेल्पर ने रास्ते में तोड़ा दम
Thu, 13 Feb 2025 09:27 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 13 Feb 2025 09:27 PM IST
सार
दोनों युवक बाइक से खराब हुए ग्राइंडर को सही कराने के लिए राया जा रहे थे। पानीगांव के पास पहुंचे थे कि किसी वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों की माैत हो गई।
विज्ञापन
मृतकों के फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के थाना जमुनापार स्थित पानीगांव में बुधवार की शाम बाइक सवार टाइल्स मिस्त्री और हेल्पर को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में हेल्पर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि मिस्त्री की उपचार के लिए अस्पताल जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिए।
जमुनापार थाना प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने बताया कि आगरा के फतेहपुर सीकरी निवासी जगमोहन (32) टाइल्स लगाने का कार्य करते थे। उनके साथ जमुनापार के नगला भूड़ा निवासी अमित (28) हेल्पर का कार्य करते थे।
बुधवार को दोनों बाइक से खराब हुए ग्राइंडर को सही कराने के लिए राया के लिए चले। पानीगांव के पास पहुंचे थे कि किसी वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में अमित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जगमोहन ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
गर्भवती है अमित की पत्नी
पोस्टमार्टम हाउस पर अमित के भाई गजेंद्र ने बताया कि उनकी भाभी रीता गर्भवती हैं। उनका कभी भी प्रसव हो सकता है। अमित के पहले से दो बच्चे हैं। रीता को जब पति की मौत की सूचना मिली तो वह सुधबुध खो बैठीं। घर की महिलाओं ने किसी तरह उन्हें संभाला। लेकिन बार-बार बेहोश हो जाती हैं।