फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two associates of Lokesh who fired at the BJP District President arrested

Mathura News: भाजपा जिलाध्यक्ष पर गोली चलाने वाले लोकेश के करीबी दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Two associates of Lokesh who fired at the BJP District President arrested
मथुरा। भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय के घर पर गोलीबारी करने वाले लोकेश पंडित के करीबी दो आरोपियों को हाईवे थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक के पास से तमंचा और दूसरे के पास से पिस्टल सहित अन्य सामग्री बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बुधवार को हाईवे थाने की पुलिस को सूचना मिली कि भरतपुर रोड पर अडूकी के निकट शेरगढ़ के पैगांव निवासी कृष्णा उर्फ चिड़िया और जैंत के राल निवासी गोविंद उर्फ हरिगोविंद खड़े हैं। दोनों भाजपा जिलाध्यक्ष के घर पर गोलीबारी करने वाले लोकेश पंडित के करीबी हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी शुरू की। पुलिस को देख दोनों आरोपियों ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। कृष्णा के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में चार और गोविंद पर पांच मुकदमे दर्ज हैं। सीओ प्रवीण तिवारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed