फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Twelve members of the Ading village panchayat resigned.

Mathura News: अड़ींग गांव पंचायत के 12 सदस्यों ने दिया इस्तीफा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Twelve members of the Ading village panchayat resigned.
गोवर्धन। तहसील क्षेत्र की गांव पंचायत अड़ींग के करीब एक दर्जन पंचायत सदस्यों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। सदस्यों ने जिलाधिकारी के नाम संबोधित त्यागपत्र पंचायत सचिव को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन

इस्तीफा देने वाले सदस्यों ने प्रधान पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पंचायत के रोजगार सेवक कुंजबिहारी ने मेरी पंचायत सहित अन्य सरकारी एप और वेबसाइट पर 15 में से 14 सदस्यों के मोबाइल नंबर की जगह अपना नंबर दर्ज कर रखा है। सदस्यों का आरोप है कि इससे पंचायत की योजनाओं से संबंधित धनराशि और अन्य सूचनाओं के संदेश उन्हें न मिलकर रोजगार सेवक को प्राप्त होते रहे।
विज्ञापन

सदस्यों ने जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) के नाम संबोधित शिकायत भी पंचायत सचिव को सौंप दी है, जिसमें विभागीय कार्रवाई और एफआईआर दर्ज कराने की मांग की गई है। कहा कि यह उनके अधिकारों का हनन है। कुछ सदस्यों ने आरोप लगाया कि अधिकारी और प्रधान उनकी बात नहीं सुन रहे हैं, फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया है। इस्तीफा देने वालों में पिंकी, शिव शंकर, राजू, मुकेश, गवेंद्र, सरोज, हरीश, सुरेंद्र, सुरेश सहित तीन अन्य सदस्य शामिल हैं। पंचायत सचिव यतिन शर्मा ने बताया कि सदस्यों ने जिलाधिकारी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के नाम शपथपत्र के साथ त्यागपत्र सौंपे हैं। प्रधान प्रतिनिधि गौरव रावत ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed