{"_id":"646a7106a86dd32b970b22a4","slug":"troubled-by-friends-a-young-man-hanged-himself-mathura-news-c-29-1-77603-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: दोस्तों से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: दोस्तों से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। फालैन के एक युवक ने दोस्तों से प्रताड़ित होकर फरीदाबाद में फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। उसके कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मृत युवक ने घटना के लिए दोस्तों को जिम्मेदार ठहराया है। पिता ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव फालैन निवासी धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया है कि उसका पुत्र गजेंद्र (22) फरीदाबाद में नौकरी करता था। कुछ समय पहले वह मुजेसर में किराए पर कमरा लेकर रहता था। उसके साथ गांव नगरिया सात विसा के मोनू, राहुल और जीतू नामक युवक भी रहते थे। गजेंद्र ने तीनों को नौकरी पर लगवाया था। 16 मई को गजेंद्र मुजेसर से कमरा छोड़कर गांव बड़ौली में जाकर किराए पर रहने लगा।
20 मई को धर्मेंद्र के छोटे बेटे कृष्णकांत के पास मोनू ने फोन करके बताया कि गजेंद्र ने फांसी लगा ली है। यह सुनते ही परिवार के लोग गांव बड़ौली पहुंचे। कमरे की तलाशी के दौरान गजेंद्र के कमरे में बैग से एक सुसाइड नोट मिला। इसमें गजेंद्र ने आरोप लगाया कि आत्महत्या का कारण सोनू, राहुल और जीतू है। सुसाइड नोट में लिखा है कि तीनों उसे परेशान करते थे। उससे वेतन के रुपये भी छीन लेते थे। गजेंद्र का मोबाइल भी नहीं मिला। फरीदाबाद की एनआईटी थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, रविवार दोपहर में गजेंद्र का शव गांव पहुंच गया, जहां परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।