फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Tricky questions related to IT and AI confused people

Mathura News: आईटी और एआई से जुड़े घुमावदार प्रश्नों ने उलझाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Tricky questions related to IT and AI confused people
परीक्षा देकर प्रसन्न मुद्रा में बाहर आतीं छात्राएं।
मथुरा। सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में मंगलवार को कंप्यूटर एप्लीकेशन, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का पेपर हुआ। परीक्षा में आईटी और एआई से जुड़े घुमावदार प्रश्नों ने छात्रों को खूब घुमाया। हालांकि अंतिम पेपर होने के चलते छात्र चिंता छोड़कर मुस्कुराते हुए परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले।
विज्ञापन


सिटी कोआर्डिनेटर अनिल युदवंशी ने बताया दसवीं के पेपर मंगलवार को समाप्त हो गए है। उन्होंने बताया कि दसवीं में 12609 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 12521 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए इसके साथ ही 88 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा केंद्रों से परीक्षा देकर बाहर आये विद्यार्थियों ने बताया कि आईटी और कंप्यूटर एप्लीकेशन का पेपर आसान था। उन्होंने बताया कि उन्होंने समय में ही पूरा कर किया। हालांकि, कुछ विद्यार्थियों ने बताया कि कुछ प्रश्न ट्रिकी भी रहे। कई केंद्रों पर छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली भी खेली।
विज्ञापन


----
पूरी मेहनत से पेपर के लिए तैयारी की थी। पेपर अच्छा गया, कुछ प्रश्नों को सीधा न पूछकर घुमाकर पूछा गया था, जिनके जवाब देने में परेशानी हुई।
- निधि सारस्वत


इस बार का पेपर आसान था। कोर्स में जो पढ़ाया गया, उसी से जुड़े हुए अधिकांश सवाल आए थे। परीक्षाएं खत्म हो गईं हैं, अब परिणाम का इंतजार रहेगा।
- सारिका चौधरी


आज सभी पेपर खत्म हो गए। पूरी मेहनत से तैयारी कर परीक्षा दी है। परिणाम भी अच्छा रहने की उम्मीद है। अब जल्द ही आगे की तैयारी शुरू करेंगे।
- आयुष रावत


आईटी का पेपर ठीक था। कुछ सवाल ऐसे थे जिनके जवाब देना थोड़ा मुश्किल था, हालांकि सभी सवालों के जवाब देने का प्रयास किया।
- भक्ति गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed