फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   tren haadason ko rokega kavach divais, phainal pareekshan kee taiyaaree shuroo

Mathura News: ट्रेन हादसों को रोकेगा कवच डिवाइस, फाइनल परीक्षण की तैयारी शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
tren haadason ko rokega kavach divais, phainal pareekshan kee taiyaaree shuroo
मथुरा। ट्रेन हादसे रोकने के लिए मथुरा और पलवल के बीच लगाई गई कवच डिवाइस का परीक्षण जल्द ही प्रमुख यात्री ट्रेनों में लगाकर किया जाएगा। परीक्षण सफल होने के बाद सभी ट्रेनों में इस डिवाइस को लगाकर संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षित ट्रेन संचालन और हादसों को रोकने के लिए कवच डिवाइस लगाने का काम प्रथम चरण में वृंदावन रोड स्टेशन से पलवल के बीच शुरू किया गया था। लगभग 100 किलोमीटर के रेलवे ट्रैक पर कवच डिवाइस को लगाने का काम करीब-करीब पूरा हो चुका है। ट्रेनों में कवच डिवाइस लगाकर किया गया परीक्षण पूरी तरह सफल साबित हुआ हैं।
विज्ञापन

इसके अब प्रमुख यात्री ट्रेनों में डिवाइस लगाकर परीक्षण होगा। उन्होंने बताया कि अब इसमें जो भी कमियां सामने आएंगी उन्हें इंजीनियरों द्वारा सही करके डिवाइस को अन्य ट्रेनों में लगा दिया जाएगा। स्टेशन निदेशक एनपी सिंह ने बताया कि वृंदावन रोड स्टेशन से पलवल के बीच कवच डिवाइस को लगाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। अभी तक जो भी परीक्षण किया गया है वह सफर रहा है। इस वर्ष कवच डिवाइस लगा कर ट्रेनों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed