फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Trees removed from Govardhan Road even before the permission of the High Court

उच्च न्यायालय की अनुमति से पहले ही गोवर्धन रोड से पेड़ हटाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Trees removed from Govardhan Road even before the permission of the High Court
मथुरा। गोवर्धन रोड के चौड़ीकरण की प्रक्रिया में १४९२ पेड़ काटने की अनुमति से पहले ही यह रोड साफ नजर आने लगा है। चौड़ीकरण कर रही निर्माण एजेंसी ने कई स्थानों पर बाधा बन रहे पेड़ों को जेसीबी से हटा दिया है।
विज्ञापन

मथुरा-गोवर्धन मार्ग को फोरलेन में बदलने की प्रक्रिया पर काम हो रहा है। इसमें १४९२ पेड़ काटने की अनुमति कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी ने उच्चतम न्यायालय से मांगी है। इसके लिए दो दिन पहले सेवानिवृत्त तीन न्यायाधीशों की कमेटी ने संबंधित मार्ग का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन

इसी निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर उच्चतम न्यायालय से पेड़ काटने की अनुमति प्राप्त होनी है। लेकिन, यह मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया पिछले कई माह से जारी है। इसमें अनेक स्थानों पर निर्माण कर रही एजेंसी ने पेड़ों को चौड़ीकरण के रास्ते से हटाना शुरू कर दिया है। रास्ते में आ रहे पेड़ों को जेसीबी से उखाड़ा जा रहा है। इस पर
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला गन्ना समिति के सदस्य एवं ब्रज अकादमी के अध्यक्ष दिलीप यादव ने चिंता जताई है। आरोप लगाया है की ठेकेदारों ने कटान की अनुमति आने से पहले ही अनेक स्थानों पर 10 से 15 फीट लंबे पेड़ उखाड़ दिए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया है कि अनेक पौधे खड़े-खड़े सूख गए हैं। इससे 22 किलोमीटर लंबे गोवर्धन रोड के दोनों ओर अनेक स्थानों पर सड़क वीरान नजर आने लगी है। जेवी ग्रींस फाउंडेशन के अध्यक्ष जगराम भारतीय ने भी इस प्रक्रिया का विरोध किया है। अधिशाषी अभियंता संसवीर सिंह ने बताया कि जो पेड़ सूखे हुए हैं उन्हें ही हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed