फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Treat devotees with decency: SSP

श्रद्धालुओं से शालीनता का व्यवहार करें : एसएसपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Treat devotees with decency: SSP
मथुरा। एक गेस्ट हाउस के सभागार कक्ष में  बैठक करते एसएसपी श्लोक कुमार।  - फोटो : mathura
राधाकुंड (मथुरा)। मुड़िया मेला शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। परिक्रमा मार्ग पर देर रात से श्रद्धालुओं की मानव शृंखला दिखाई देने लगेगी। मेला में श्रद्धालुओं की सुरक्षा में 2 हजार पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। मेला क्षेत्र को 9 सुपर जोन व 22 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। एसएसपी ने परिक्रमा मार्ग पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को संतों व श्रद्धालुओं से शालीनता से पेश आने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसएसपी श्लोक कुमार ने एक गेस्ट हाउस के सभागार कक्ष में मुड़िया मेले की ड्यूटी में तैनात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को ब्रीफ किया। एसएसपी ने कहा कि मेला में दो करोड़ से अधिक श्रद्धालु गिरिराज परिक्रमा के लिए आएंगे। इस दौरान पुलिस कर्मी भक्तों से मधुर और शालीनता से व्यवहार करें, जिससे श्रद्धालु बेहतर संदेश लेकर जाएं। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने नक्शे पर लेज़र लाइट से व्यवस्थाएं समझाईं।
विज्ञापन


ये रहेंगी व्यवस्थाएं
सुपर जोन =9
जोन = 21
सेक्टर 62,
बैरियर 146,
पार्किंग 61,
वाच टावर 31,
अस्थाई पुलिस चौकी 37,
गिरिराज मोबाइल 54,
खोया पाया केंद्र 5,
हेल्थ मोबाइल 6,

यह रहेंगे तैनात
9 एएसपी,
19 सीओ,
86 इंस्पेक्टर,
483 उपनिरीक्षक,
47 महिला उपनिरीक्षक,
1525 मुख्य आरक्षी,
174महिला सिपाही
1 एलआईयू निरीक्षक, 6 उपनिरीक्षक,
28 एलआई कांस्टेबल
2 प्लाटून पीएसी,
दो कंपनी फ्लेट पीएसी,
एक कंपनी आरएएफ,
1 टीम एसडीआरएफ,
400 होमगार्ड आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed