फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Transformers will be installed in power stations, it will cost 32 crores

Mathura News: बिजलीघरों में लगेंगे ट्रांसफार्मर, 32 करोड़ की आएगी लागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Transformers will be installed in power stations, it will cost 32 crores
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा को लेकर काफी गंभीर हैं, यही कारण है कि यहां विकास के लिए लगातार योजनाएं तैयार की जा रही हैं। जिले के लोगों को गर्मी में निर्बाध आपूर्ति देने के लिए जिले के 6 बिजलीघरों में 32 करोड़ रुपये की लागत से छह ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। जबकि सभी स्थानों पर दो-दो ट्रांसफार्मर लगे हैं, आपातकालीन स्थिति में बैकअप के तौर पर इनका इस्तेमाल किया जाएगा।जिले में प्रतिवर्ष 10 प्रतिशत बिजली की खपत बढ़ रही है। जबकि विद्युत मंत्रालय के स्पष्ट आदेश हैं कि मथुरा कटौती विहीन क्षेत्र में रखा जाए। क्योंकि यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। यदि श्रद्धालुओं को यहां बिजली के कारण परेशानी हुई तो वह मथुरा की खराब छवि लेकर घर जाएंगे। उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन से विद्युत मंत्रालय ने निर्बाध आपूर्ति के लिए आवश्यक संसाधनों की डिमांड भेजने को कहा था। इस पर ट्रांसमिशन के अधिकारियों ने औरंगाबाद 132 केवी, वृंदावन 132 केवी, मांट 132 केवी, गोकुल 220 केवी, छाता 220 केवी पर बैकअप के लिए ट्रांसफार्मरों की सूची बनाकर भेजी। शासन ने इसे स्वीकृति प्रदान कर दी है। जल्द ही बिजलीघरों पर 63 और 40 एमवीए की क्षमता वाले बैकअप ट्रांसफार्मर लगना शुरु हो जाएंगे।
विज्ञापन

ट्रांसमिशन के उपखंड अधिकारी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि 63 एमवीए वाले ट्रांसफार्मर पर लगभग सात करोड़ और 40 एमवीए ट्रांसफार्मर पर लगभग छह करोड़ रुपये की लागत आती है। वैसे तो जिन स्थानों पर यह ट्रांसफार्मर लगाए जाने हैं, वहां पर वर्तमान में दो-दो ट्रांसफार्मर लगे हैं, लेकिन एक और ट्रांसफार्मर लगने से आपातकालीन स्थिति में भी जिले में निर्बाध विद्युत सप्लाई होती रहेगी।
विज्ञापन



शासन को प्रस्ताव भेजा था, जोकि स्वीकृत हो चुका है, जल्द ही चिन्हित सभी बिजलीघरों पर ट्रांसफार्मर लगने का कार्य शुरू हो जाएगा।
- बिजेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, ट्रांसमिशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed