{"_id":"667b583b90e53cccfd06c8d5","slug":"transfer-of-doctor-accused-of-indecency-mathura-news-c-29-1-agr1017-253268-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: अभद्रता करने के आरोपी चिकित्सक का स्थानांतरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: अभद्रता करने के आरोपी चिकित्सक का स्थानांतरण
विज्ञापन
मथुरा। गोवर्धन सीएचसी में रविवार रात मां का उपचार कराने आए युवक से चिकित्सक ने अभद्रता कर दी। बीमार मां को भी नहीं बख्शा। पूरा मामले का वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में आया और सीएमओ ने मंगलवार को चिकित्सक का स्थानांतरण बलदेव ब्लॉक के जुगसना कर दिया।
दरअसल, रविवार रात दिलीप कुमार निवासी गांठोली अपनी बीमार मां को दिखाने सीएचसी गोवर्धन पहुंचे। आरोप है कि उस वक्त अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. ललित ने मां-बेटे से अभद्रता की। दिलीप ने अपने मोबाइल फोन से घटना की वीडियो बना ली और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोमवार सुबह सीएचसी अधीक्षक डॉ. नेहा चौधरी से शिकायत की। डॉ. नेहा ने मुख्य चिकित्साधिकारी को घटना से अवगत कराया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने जांच के बाद मंगलवार को आरोपी चिकित्सक का स्थानांतरण बलदेव क्षेत्र के जुगसना स्वास्थ्य केंद्र पर कर दिया। सीएचसी अधीक्षक ने स्थानांतरण की पुष्टि की है।