फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Transactions were made through multiple accounts.

Mathura News: कई खातों से हुआ लेनदेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Transactions were made through multiple accounts.
मथुरा। भरतपुर रोड स्थित नगला मेवाती में मजदूर तबके के लोगों के बैंक खातों में आए करीब तीन करोड़ रुपये के बाद ग्रामीणों में खलबली मची है। हालांकि पुलिस की जांच में अब तक मात्र 75 लाख रुपये का लेनदेन सामने आया है, लेकिन बैंक खातों के आधार पर पुलिस कार्रवाई करने कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कृष्णापुरी स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा के बैंक खातों में साइबर ठगी की करोड़ों की रकम को साइबर अपराधियों ने मजदूरों के खातों में ट्रांसफर कर दिया। दो दर्जन से अधिक खातों में करीब तीन करोड़ रुपये जमा होने के बाद भी बैंक प्रबंधन ने किसी खाताधारक को सूचना नहीं दी। पिछले दिनों गुजरात की एक कंपनी में काम करने वाले मजदूर दिलशाद अपना वेतन निकालने के लिए बैंक शाखा में पहुंचा तो उसे पता चला कि खाता होल्ड हो गया है। उसने बैंक से जानकारी मांगी तो बताया गया कि बैंक खाते को साइबर ठगी की शिकायत के बाद अरुणाचल प्रदेश से होल्ड कराया है। इसी तरह अन्य ग्रामीणों ने अपना बैंक खाता चेक कराया तो पता चला कि करीब दो दर्जन से अधिक खाते होल्ड कराए गए हैं। करीब 200 खाते जांच के दायरे में है। ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी क्राइम अवनीश मिश्रा ने बताया कि अभी तक की जांच में कई खातों से करीब 75 लाख रुपये का लेनदेन हुआ है। हालांकि साइबर पुलिस और थाने की पुलिस की टीमें मामले की जांच में लगी हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed