{"_id":"67a65f51205fa7e66306b4d8","slug":"trak-ne-baik-savaar-yuvatee-ko-raunda-maut-mathura-news-c-29-1-agr1017-352910-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ट्रक ने बाइक सवार युवती को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ट्रक ने बाइक सवार युवती को रौंदा, मौत
विज्ञापन
सौंख। आगरा जिले के थाना अछनेरा से गोवर्धन की सप्तकोसीय परिक्रमा के लिए जा रहे पिता-पुत्री की बाइक को पीछे से ट्रक ने चपेट में ले लिया। थाना मगोर्रा के गांव पुरा के समीप हुए हादसे में बेटी की मौत हो गई। वहीं पिता गड्ढे में जा गिरे।
मगोर्रा थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि आगरा जिले के थाना अछनेरा के गांव साधन निवासी राजेद्र सिंह शुक्रवार शाम 4 बजे अपनी पुत्री निशा देवी पत्नी सुभाष के साथ गोवर्धन की परिक्रमा देने के लिए निकले। करीब 6 बजे वे दोनों गांव पुरा के समीप पहुंचे, तभी ट्रक ने बाइक को पीछे से चपेट में ले लिया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई और राजेंद्र गड्ढे में जा गिरे। वहीं पुत्री निशा देवी सड़क पर जा गिरीं। उन्हें ट्रक ने रौंद दिया। इससे उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई। निशा की शादी वर्ष 2020 में मथुरा जिले के छाता क्षेत्र के तरौली निवासी सुभाष के साथ हुई थी। वे अपने पीछे 5 साल की बेटी श्रुति और 3 साल के बेटे चंदू को छोड़ गईं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन गमगीन हो उठे। बाइक चला रहे राजेंद्र ने हेलमेट पहन रखा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया गया है।