फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Trains extended and temporarily halted for Janmashtami

Mathura News: जन्माष्टमी के लिए किया ट्रेनों का विस्तार और अस्थायी ठहराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Trains extended and temporarily halted for Janmashtami
मथुरा। जन्माष्टमी कान्हा की नगरी में मनाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने ट्रेनों का विस्तार करने के साथ ही अस्थायी ठहराव भी किया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली-भोपाल के साथ कई शहरों से लोग जन्माष्टमी मनाने मथुरा आ रहे हैं। श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हो, इसके लिए ट्रेनों का विस्तार 18 अगस्त तक किया गया है।
विज्ञापन

जंक्शन के अधिकारियों ने बताया कि अप डाउन लाइन की ट्रेन आगरा छावनी-झांसी (11901 व 11902) को मथुरा जंक्शन तक विस्तार किया गया है। इसके साथ ही इटावा-आगरा छावनी (64625) मेमो का जंक्शन तक विस्तार किया गया है। आगरा छावनी-झांसी (11808) को जंक्शन स्टेशन से संचालित किया जाएगा। नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस का ग्वालियर स्टेशन तक विस्तार किया गया है। इसके अलावा अप डाउन लाइन की छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल-अमृतसर (11057 व 11058) और कोरबा-अमृतसर (18237 व 18238) तथा पुरी-योगनगरी ऋषिकेश (18477 व 18478) और रोजाना चलने वाली आगरा छावनी-नई दिल्ली (14211 व 14212) का भूतेश्वर स्टेशन पर एक मिनट का अस्थायी ठहराव किया गया है। रेलवे पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि मथुरा आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसके लिए ट्रेनों का विस्तार और ठहराव किया गया है।
विज्ञापन


मालगोदाम पर बनाया अस्थायी बस स्टैंड, संचालित होगी रोडवेज बसें

मथुरा। जन्माष्टमी पर शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए परिवहन निगम ने नए बस स्टैंड के सामने मालगोदाम रोड पर अस्थायी बस स्टैंड बनाया है। उन्होंने कहा कि हाइवे से यहां तक रोडवेज बसें आएंगी और यहीं से आगरा और दिल्ली के लिए सवारियों को लेकर जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए बस स्टैंड के स्टेशन अधीक्षक संतोष अग्रवाल ने बताया कि अभी तक तो गोवर्धन चौराहे से भूतेश्वर होते हुए नए बस स्टैंड से रोडवेज की 155 बसें संचालित होती थीं, लेकिन जन्माष्टमी पर कई शहरों से श्रद्धालु आ रहे हैं। इस मार्ग पर जाम की स्थिति नहीं हो, इसके लिए मालगोदाम रोड पर अस्थायी बस स्टैंड बनाया गया है। उन्होंने कहा कि यहीं से रोडवेज की सभी बसें संचालित होंगी। निगम के अधिकारियों ने बताया कि यहां से बस जयगुरुदेव आश्रम होकर आगरा और दिल्ली के रूट पर चली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed