{"_id":"680bea13d7674f95870b92d5","slug":"trains-are-running-slow-jhelum-was-delayed-by-25-hours-and-geeta-jayanti-was-delayed-by-15-hours-mathura-news-c-369-1-mt11008-128641-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ट्रेनों की बिगड़ी चाल, झेलम ढाई घंटे तो गीता जयंती डेढ़ घंटे देरी से आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ट्रेनों की बिगड़ी चाल, झेलम ढाई घंटे तो गीता जयंती डेढ़ घंटे देरी से आई
विज्ञापन
ट्रेन।
- फोटो : mathura
मथुरा। रेलवे जंक्शन पर ट्रेन के इंतजार में यात्रियों को गर्मी में परेशानी उठानी पड़ रही है। जंक्शन आने वाली अप डाउन की 12 ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं।
शुक्रवार को दिल्ली जाने वाली झेलम एक्सप्रेस ढाई घंटे देरी से पहुंची, पंजाब मेल एक घंटे देरी से, गीता जयंती एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देरी से पहुंची। इसके अलावा स्वराज एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, तेलगांना एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, समता एक्सप्रेस भी देरी से चल रही थीं।
स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि गर्मी में ट्रेनों पर अधिक दबाव पड़ने के कारण चाल थोड़ी बिगड़ गई है। उन्होंने बताया कि यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय गृह में एसी और कूलर की व्यवस्था कर रखी हैं जिससे उन्हें परेशानी नहीं हो। रेलवे पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा मंडल की ट्रेनें सही समय पर चल रही हैं, दूसरे मंडलों से आने वाली ट्रेनें वहां पर मरम्मत कार्य के चलते कुछ देरी से पहुंची रही हैं। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी नहीं हो इसके लिए जंक्शन के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं।