फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Train operation disrupted due to block at Jhansi and Nizamuddin railway stations

Mathura News: झांसी और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर ब्लॉक से रेल संचालन गड़बड़ाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Train operation disrupted due to block at Jhansi and Nizamuddin railway stations
मथुरा। हजरत निजामुद्दीन और झांसी रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण ट्रैफिक ब्लॉक से मथुरा जंक्शन पर रेलों का संचालन गड़बड़ा गया है। ढाई दर्जन ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया गया है, जबकि आधा दर्जन से अधिक घंटों देरी से चल रहीं हैं। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बड़ी संख्या में लोग स्टेशन से लौटकर गंतव्यों तक जाने के लिए बसों का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन


हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर तकनीकी कार्य के कारण मथुरा से गुजरने वाली महाकौशल एक्सप्रेस, श्रीधाम एक्सप्रेस और पातालकोट छिंदवाड़ा एक्सप्रेस को निरस्त किया गया है। ये तीनों ट्रेनें दो अक्तूबर तक नहीं आएंगी। इनके अलावा अनेक ट्रेन देरी से पहुंच रही हैं। मंगलवार को अप ट्रैक की उत्कल एक्सप्रेस छह घंटे और सचखंड तीन घंटे देरी से मथुरा पहुंची, जबकि दिल्ली की ओर जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस में मथुरा पहुंचने में तीन घंटे का विलंब हुआ।
विज्ञापन


झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर वाशेबल एप्रन निर्माण कार्य के कारण पॉवर तथा ट्रैफिक ब्लाॅक लिया हुआ है। इस कारण यहां से गुजरने वाली 28 ट्रेनों का संचालन निरस्त और मार्ग परिवर्तित किया गया था। यह व्यवस्था 28-29 सितंबर तक रहेगी। इससे लोगों को स्टेशन पहुंचकर वापस लौटना पड़ रहा है। बड़ी संख्या में रिजर्वेशन निरस्त हो रहे हैं। मंगलवार को ही मथुरा जंक्शन पर काउंटर के माध्यम से 205 रिजर्वेशन निरस्त हुए और रेलवे को 129855 रुपये वापस करने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन ट्रेनों का संचालन शुरू
झांसी रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण ठप कुछ ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू कर दिया गया है। इनमें गाड़ी संख्या 12823 दुर्ग-निजामुद्दीन का संचालन शुरू हो गया है। गाड़ी संख्या 12824 निजामुद्दीन -दुर्ग भी मंगलवार से फिर संचालित होने लगी। गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर, गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर - बिलासपुर, गाड़ी संख्या 12155 रानी कमलापति -निजामुद्दीन, गाड़ी संख्या 12156 निजामुद्दीन-रानी कमलापति का संचालन भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed