फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Trailer runs over pilgrims in mini-truck; two dead

Mathura News: मिनी ट्रक में सवार श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Trailer runs over pilgrims in mini-truck; two dead
रिफाइनरी थाना क्षेत्र में रात्रि में हुई दुर्घटना में क्षतिग्रस्त छोटा हाथी। 
मथुरा। गिरिराजजी की परिक्रमा लगाकर गोवर्धन से मध्य प्रदेश लौट रहे छोटा हाथी (लोडर वाहन) सवार श्रद्धालुओं को हाईवे पर ट्रेलर ने रौंद दिया। हादसे में 15 श्रद्धालु घायल हो गए। वहीं उपचार के दौरान दो की मौत हो गई। दो की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जिला रायसेन से 15 श्रद्धालुओं का जत्था एक दिन पहले छोटा हाथी से गोवर्धन में गिरिराजजी की परिक्रमा लगाने के लिए आया था। रविवार रात को छोटा हाथी से सभी श्रद्धालु घर लौट रहे थे। इस दौरान एनएच-19 पर रिफाइनरी क्षेत्र में ट्रेलर ने पीछे से छोटा हाथी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छोटा हाथी से उछलते हुए श्रद्धालु हाईवे पर जा गिरे और वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में सवार सभी 15 श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को स्वर्ण जयंती व जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

घायलों में ममता, हिम्मत सिंह और हरिकिशन की हालत गंभीर होने पर आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। सोमवार को उपचार के दौरान हरिकिशन (40) की आगरा और दीवान सिंह (60) की जिला अस्पताल में मौत हो गई। सीओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बाकी घायल खतरे से बाहर हैं। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। ट्रेलर के चालक की भी तलाश जारी है। वह हादसे के बाद भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
हादसे के बाद लगा जाम
हादसे के बाद हाईवे की एक लाइन पर लंबा जाम लग गया। आननफानन पुलिसकर्मियों ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर साइट से किया। इसके बाद यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed