फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Traffic slowed down over the weekend

Mathura News: सप्ताहांत पर थमी वाहनों की रफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Traffic slowed down over the weekend
गड्डे में फंसे स्कूटर को निकालने के लिए रास्ता तलाशता युवक। 
मथुरा। धार्मिक नगरी मथुरा और वृंदावन में सप्ताहांत को यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। शनिवार को दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग सहित मथुरा-वृंदावन के प्रमुख मार्गों पर भीषण जाम लग गया। घंटों तक राहगीर और स्थानीय लोग जाम में फंसे रहे, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार शाम को वृंदावन प्रवेश मार्ग, छटीकरा-वृंदावन मार्ग और हाईवे से आने वाले रास्तों पर वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। रात होते-होते हाईवे के साथ-साथ गोवर्धन चौराह, नरहौली चौराह, बीएसए रोड समेत अन्य मार्गों पर जाम लग गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दुपहिया वाहनों को भी निकलने की जगह नहीं बची। जाम के चलते महिलाओं और बुजुर्गों को अधिक परेशानी उठानी पड़ी। कई घंटों तक राहगीर जाम में फंसे रहे। प्रमुख चौराहों पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी गाड़ियों को निकालने की जद्दोजहद में जुटे रहे, लेकिन वाहनों की अत्यधिक संख्या के आगे उनकी सारी कोशिशें नाकाफी साबित हुईं। हालांकि देर रात स्थिति सामान्य नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed