फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   traffic pass in vrindavan

वृंदावन में जारी होने लगे वाहनों के पास

Tue, 19 Jan 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Tue, 19 Jan 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
traffic pass in vrindavan
वृंदावन नगरी को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए प्रस्तावित नो एंट्री ट्रैफिक व्यवस्था के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। इसमें वृंदावन नगर के करीब एक हजार चौपहिया वाहनों के लिए पास जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एआरटीओ कार्यालय से वृंदावन के पते पर रजिस्टर्ड चौपहिया वाहनों की सूची भी मांगी गई है।
विज्ञापन


वृंदावन में नो एंट्री व्यवस्था 22 जनवरी की रात से लागू की जानी है। इसके तहत शुक्रवार की रात से रविवार की रात तक नगर में बाहरी चौपहिया वाहनों का जाना प्रतिबंधित रहेगा। व्यवस्था के तहत अब वृंदावन में रहने वाले लोगों को वाहन पास जारी करने के लिए चौपहिया वाहन धारकों से आवेदन मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक आशुतोष द्विवेदी ने इस कार्य के लिए यातायात पुलिस के दो एचसीपी को वृंदावन कोतवाली में तैनात किया है। आवेदनकर्ता को अपने साथ वाहन के प्रकार, स्थानीय निवास के पते संबंधी कागजात की प्रतिलिपि के साथ आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदनों का एआरटीओ से प्राप्त सूची से मिलान करने के बाद ही वाहन पास जारी किए जाएंगे।  एआरटीओ के अनुसार वृंदावन में कुल 752 कारें, 80 गाड़ी विंगर टैक्सी, वातानुकूलित 52 टेंपो ट्रेवलर की और बिना एसी वाली 163 गाड़ियां हैं। ज्यादातर गाड़ियां होटलों से संबद्ध हैं।



उच्च क्वालिटी के मोनोग्राम वाले होंगे वाहन पास
वृंदावन में चौपहिया वाहन धारकों को वाहन पास एमवीडीए की ओर से जारी किए जाएंगे। गाड़ी के सीसे पर चिपकाए जाने वाले वाहन पास के लिए एमवीडीए का चिह्न लगे विशेष मोनोग्राम वाले पास जारी होंगे। इनकी नकल कर दूसरा मोनोग्राम नहीं बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed