फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Traffic jams in markets left pedestrians stranded for hours

Mathura News: बाजारों में लगा जाम, घंटों तक फंसे रहे राहगीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Traffic jams in markets left pedestrians stranded for hours
मथुरा। धनतेरस पर खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़ से शहर में शनिवार को जगह-जगह घंटों तक जाम लगा रहा है। होलीगेट, डीगगेट और चौक बाजार में लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे। यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई, राहगीरों को गंतव्य तक पहुंचने में भारी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

दोपहिया वाहन से लेकर चार पहिया वाहन और ई-रिक्शा जाम में फंसे नजर आए। लोगों को कुछ मीटर की दूरी तय करने में ही घंटों लग गए। स्थिति यह बन गई कि जाम के कारण पैदल चलने वालों का निकलना भी दूभर हो गया। राहगीर वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेते दिखे, लेकिन वहां भी वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति बन गई। यह अव्यवस्था दोपहर से शुरू होकर देर शाम तक बनी रही। हालांकि लोगों में खरीदारी का उत्साह दिखा, लेकिन जाम की इस समस्या से उन्हें परेशानी उठानी पड़ी। राधिकापुरम के रहने वाले मुरलीधर शर्मा ने बताया कि वह परिवार के साथ खरीदारी करने होलीगेट आए थे, लेकिन जाम के कारण उनकी गाड़ी पुराने बस स्टैंड पर एक घंटे तक फंसी रही। इसके बाद बस स्टैंड पर ही गाड़ी पार्क करके बाजार में खरीदारी की। इसी तरह कृष्णा नगर से रश्मि यादव अपने बच्चों के साथ खरीदारी करने डीग गेट पहुंचीं, यहां जाम के कारण वह एक घंटे तक फंसी रहीं। उनका कहना था कि त्योहारों पर भी पुलिस ने इंतजाम नहीं किए। भीड़ भरे बाजारों में गाड़ियां फंसी रहीं। खरीदार परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed