फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Traffic jam on Chhatikara Road, stranded vehicles for an hour

Mathura News: छटीकरा रोड पर जाम, एक घंटे तक फंसे रहे वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam on Chhatikara Road, stranded vehicles for an hour
छंटीकरा रोड पर मल्टी लेबल पार्किंग के सामने डिवाइडर पर चढ़ा ट्रैक्टर व टैंकर।
वृंदावन। शनिवार रात छटीकरा रोड पर मल्टीलेवल पार्किंग के सामने एक घंटे तक जाम लगा रहा। ठा. श्रीबांकेबिहारी मंदिर सहित अन्य मंदिरों से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं को काफी देर तक जाम में फंसे रहने को मजबूर होना पड़ा। जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्त टैंकर को एक तरफ कर बमुश्किल जाम खुलवाया गया।
विज्ञापन


दरअसल, मल्टीलेवल पार्किंग के सामने बने कट पर एक ट्रैक्टर पानी से भरे टैंकर को लेकर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया था। जिससे यहां जाम लग गया। पार्किंग के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने जेसीबी मंगवाकर टैंकर को एक तरफ कराया। तब जाकर वाहन निकल सके। दिल्ली, फरीदाबाद, अलवर, भरतपुर, आगरा सहित अन्य स्थानों से आए श्रद्धालु और उनके बच्चे जाम में फंसे रहे। गनीमत रही कि ट्रैक्टर डिवाडर पर चढ़कर रुक गया। यहां थोड़ा आगे स्ट्रीट लाइट का खंभा भी लगा हुआ था। इससे हादसा और भी बड़ा हो सकता था। संवाद
विज्ञापन


भीड़ के अतिरिक्त दबाव से गुरुद्वारे पर रोके तीन पहिया वाहन
वृंदावन। ठा. बांकेबिहारी मंदिर को दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की भीड़ की अधिकता को देखते हुए ई-रिक्शा चालकों को गुरुद्वारे से आगे नहीं जाने दिया गया। सप्ताहांत होने के चलते आ रही भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की सख्ती से जाम भी कम लगा। शनिवार को मंदिर परिसर में भीड़ के दबाव में फंसे एक श्रद्धालु की मौत हो गई थी। इस बात को लेकर भी अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए। इसके चलते सभी चौराहों पर पुलिस बेहद सतर्क रही। मंदिर के सभी मुख्य रास्तों तक तीन पहिया वाहनों को जाने से रोकने के कारण जगह जगह जाम लगने से बच गया। रविवार को ठा. श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के लिए आई श्रद्धालुओं की भीड़ पैदल ही मंदिर तक गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed