{"_id":"61cf182414642405fa4ee901","slug":"traders-united-against-increase-in-gst-demonstrated-at-holigate-mathura-news-mtr511027282","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी में बढ़ोतरी के खिलाफ एकजुट हुए व्यापारी, होलीगेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी में बढ़ोतरी के खिलाफ एकजुट हुए व्यापारी, होलीगेट पर प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कपड़ा, गारमेंट्स तथा फुटवियर पर जीएसटी की दर 5 से बढ़ाकर 12 प्रतिशत किए जाने के विरोध में शुक्रवार को संबंधित व्यापारियों ने विरोध किया। मुकुंद कॉम्प्लेक्स पर धरना देकर जुलूस निकाल कर होलीगेट पर प्रदर्शन किया।
नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के बैनरतले मथुरा थोक कपड़ा कमेटी, मुकुंद कॉम्प्लेक्स एसोसिएशन, रेडीमेड गारमेंट एसोसिएशन एवं फुटवियर से जुड़े व्यापारियों ने मुकुंद कॉन्प्लेक्स के बाहर धरना दिया। नगर अध्यक्ष रमेश चतुर्वेदी ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद से अभी तक कपड़े पर जीएसटी नहीं थी। पूर्व में सरकार ने कपड़े पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगाई। इसे व्यापारियों ने देश हित में स्वीकार कर लिया। अब कपड़ा ही नहीं गारमेंट्स तथा फुटवियर पर जीएसटी की दर बढ़ाकर 12 प्रतिशत किया जाना उचित नहीं है।
जिला महामंत्री अजय गोयल एवं सजू लाला ने कहा कि सरकार व्यापारियों को अपना बंधुआ मजदूर समझती है। अब समय आ गया है, यदि सरकार ने निर्णय वापस नहीं लिया तो उस व्यापारी आंदोलन को तीव्र करने के लिए बाध्य होंगे। थोक कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष मीणा लाल अग्रवाल एवं महामंत्री ओमप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि कपड़े का उपयोग जन्म से लेकर मृत्यु तक होता है। सरकार द्वारा कफन पर भी 12 प्रतिशत टैक्स लगा दिया गया है जो शर्मनाक है।
विज्ञापन
गारमेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील साहनी ने कहा कि गारमेंट्स पर दर बढ़ाए जाने से व्यापार ही नहीं उद्योग भी बुरी तरह प्रभावित होंगे। संचालन नगर महामंत्री सुनील अग्रवाल ने किया। इसके बाद व्यापारियों ने मुकुंद कॉम्प्लेक्स से होलीगेट तक जुलूस निकाला। होलीगेट पर व्यापारियों ने प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री तथा केंद्रीय वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया।
इस मौके पर अतिरिक्त जिला मंत्री लक्ष्मन सिंह, जगदीश प्रसाद गुप्ता, दिनेश आनंद पापे, गुरमुख दास, राकेश अग्रवाल, दिलीप कुमार पांडे, राज नारायण गौड़ , विनोद सिंघल, भगवान चतुर्वेदी, हेमेंद्र गर्ग, युवा नगर अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, महामंत्री सचिन चतुर्वेदी, मुकुंद कॉम्प्लेक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश चंद्र सुरेका, महामंत्री अनिल गोयल, गजानंद अग्रवाल, मेघश्याम अग्रवाल, संजय केडी, सुनील बजाज, गोविंद अग्रवाल, पीयूष जिंदल, विनोद अग्रवाल, गणेश बजाज, दिनेश वार्ष्णेय इंद्रपाल लखवानी, घनश्याम दास खत्री, विवेक अग्रवाल, विशाल गोयल, विनोद अग्रवाल, केदार खंडेलवाल, मृदुल अग्रवाल, मनोज सिंह, विशन अग्रवाल, सुरेंद्र वर्मा, धर्मवीर अग्रवाल, जितेंद्र मित्तल, योगेश अग्रवाल, अशोक वर्मा, प्रदीप अग्रवाल, राकेश गर्ग, सुरेश चंद अग्रवाल उपस्थित थे ।