फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Tractor-trolley filled with bricks overturns tempo, girl dies

Mathura News: ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली टेंपो की ऊपर पलटी, बालिका की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley filled with bricks overturns tempo, girl dies
मांट (मथुरा)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत मांट-पानीगांव मार्ग पर ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली सामने से आ रहे टेंपो के ऊपर पलट गई, जिसमें सवार एक बालिका की मौत हो गई, जबकि टेंपो में सवार छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


सोमवार को थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत मांट-पानीगांव मार्ग पर मांट की तरफ जा रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पानीगांव की तरफ से आ रहे सवारियों से भरे टेंपो के ऊपर पलट गई। इसमें सवार कक्षा तीन की छात्रा मीनू (12) पुत्री मोहन सिंह निवासी बंगाली बिरला मंदिर कॉलोनी थाना गोविंदनगर की मौत हो गई, जबकि सौरन पुत्र सौदान सिंह निवासी नगला सुदामा थाना मांट, जया पुत्र टैनी, राधा पत्नी टैनी, राजवती पत्नी वीरेंद्र सिंह निवासी बंगाली काॅलोनी बिरला मंदिर थाना गोविंदनगर घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

थाना मांट प्रभारी सोहनवीर सिंह ने बताया कि बालिका मीनू ननिहाल डांगोली आ रही थी। पुलिस ने जेसीबी की मदद से सड़क पर बिखरी ईंटों को हटाया। मृतका के मामा बनवारी ने बताया कि ट्रैक्टर चालक शराब के नशे में था। इसी वजह से हादसा हुआ है। हादसे में उसकी बहन भी घायल हुईं। घटनास्थल का सीओ मांट गुजंन सिंह ने भी मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आए दिन होते हैं हादसे
मांट क्षेत्र में ईंट भट्ठा अधिक होने के चलते ज्यादातर लोग ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली को ले जाते है। जिसकी वजह से आए दिन क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली से हादसे होते हैं। जबकि ज्यादातर ट्रैक्टर-ट्रॉली ओवरलोड रहती हैं। कोई भी अधिकारी इन पर कार्रवाई नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed