{"_id":"673255cafdadc2b0060a8856","slug":"tractor-ran-over-three-people-due-to-a-minor-altercation-one-died-mathura-news-c-369-1-mt11009-120640-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मामूली कहासुनी में तीन के ऊपर चढ़ाया ट्रैक्टर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मामूली कहासुनी में तीन के ऊपर चढ़ाया ट्रैक्टर, एक की मौत
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार रात मामूली कहासुनी में बाइक सवार पिता-पुत्र व एक अन्य को कुचल दिया गया। इसमें पिता की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
थाना नौहझील क्षेत्र के गांव सुहागपुर निवासी जल सिंह (38) व उनका पुत्र दीपक, गांव निवासी कैलाश देर रात खेत से काम करके बाइक पर सवार होकर घर आ रहे थे। इसी दौरान तीनों यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 72-73 के बीच स्थित एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुक गए। जानकारी के अनुसार यहां पर ढाबा संचालक से तीनों की कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई।
आरोप है कि एक ने पास ही खड़ा ट्रैक्टर स्टार्ट कर तीनों के ऊपर चढ़ा दिया। इससे जल सिंह, दीपक और कैलाश गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी नौहझील में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने जल सिंह को मृृत घोषित कर दिया। घायल दीपक और कैलाश को मथुरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश में भी पुलिस दबिश दे रही है।