फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Tractor driver did not give bribe, policemen beat him

Mathura News: ट्रैक्टर चालक ने नहीं दी रिश्वत, पुलिसकर्मियों ने पीटा

Mon, 31 Jul 2023 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Mon, 31 Jul 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Tractor driver did not give bribe, policemen beat him
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाजना(मथुरा) । नौहझील थाने के दो सिपाहियों पर एक ट्रैक्टर चालक को रिश्वत न देने पर बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। आरोप यह भी है कि वह पुलिस कर्मियों की थाने पर शिकायत करने गया तो वहां से हड़काकर भगा दिया गया।


अड्डा फिरोजपुर का रहने वाला सत्यदेव अन्य ने बताया कि यमुना में बाढ़ का पानी नौहझील शेरगढ़ रोड पर आने से ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा बाधित है। वह परिक्रमार्थियों को ट्रैक्टर से रोड पार कराने का काम कर रहा था। यमुना पुल पुलिस चौकी पर तैनात दो सिपाहियों ट्रैक्टर चलाने की एवज में चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी 1500 रुपये मांग रहे थे। रुपये न देने पर चौकी में बंदकर पीटा। पुलिसकर्मियों ने लाठियां बरसाईं।
विज्ञापन


घायल होने पर आनन-फानन में कस्बा शेरगढ़ स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराने और सादे कागज पर हस्ताक्षर कराकर छोड़ भाग गए। पीड़ित के अनुसार, वह शिकायत करने थाने पहुंचा तो वहां भगा दिया। इस प्रकरण की शिकायत एसएसपी से करूंगा। इधर, इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि चालक के साथ कोई मारपीट नहीं की गई है। वाहन चालक परिक्रमार्थियों से मनमाने पैसे वसूल रहे हैं। शिकायत के बाद सभी वाहनों को बंद करा दिया है। इसलिए ट्रैक्टर चालक मारपीट का गलत आरोप लगा रहा है। उसके हाथ में चोट पहले की लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed