फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   tourist will enjoy new year in religious environment of vrindavan

ठाकुर के साथ मनाएंगे नए साल का जश्न

Tue, 30 Dec 2014 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Tue, 30 Dec 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
tourist will enjoy new year in religious environment of vrindavan
भगवान राधाकृष्ण की दिव्य लीलाओं के साक्षी श्रीधाम वृंदावन में नववर्ष मनाने के लिए सैलानियों के आने का क्रम शुरू हो गया है। इधर धर्मनगरी में भी नववर्ष आगमन को लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं। नगर के प्रमुख मंदिरों, देवालयों, आश्रम, गेस्ट हाउस में व्यवस्था के लिए नगरवासी दिन-रात जुटें हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2014 के अनुभवों के साथ नए वर्ष में लोग प्रवेश कर रहे हैं। भक्त इसकी शुरूआत अपने आराध्य के दर्शन से करना चाहते हैं। इसके लिए नगर के प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर, राधाबल्लभ मंदिर, राधासनेह बिहारी, कृष्ण बलराम इस्कॉन मंदिर, राधारमण मंदिर, राधा दामोदर मंदिर आदि मंदिरों में दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन सुरक्षा इंतजाम में जुट गया है। प्रमुख मंदिरों में पुलिस फोर्स तैनात करने और खुफिया विभाग को संदिग्धों पर नजर रखने के आदेश दिए हैं। वृंदावन पुलिस ने सोमवार को बांके बिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर और इस्कॉन मंदिर के साथ नगर के होटल, गेस्टहाउस और धर्मशालाओं के प्रबंधकों को व्यापक हिदायत दीं। बांके बिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीश शर्मा के अनुसार मंदिर में श्रद्धालुओं के किसी भी प्रकार का सामान लेकर प्रवेश करने पर पूरी तरह से रोक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



यातायात व्यवस्था में बदलाव
धर्मनगरी में 31 दिसंबर और एक जनवरी को आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या क ो देखते हुए नगर की ट्रैफिक व्यवस्था में भारी बदलाव किया गया है। मथुरा की ओर से आने वाले छोटे वाहन टीबी अस्पताल के समीप और बड़े वाहनों को वृंदावन पानीगांव रोड पर बैरियर लगा कर पार्क किया जाएगा। छटीकरा की ओर से आने वाले वाहन रुक्मिणी विहार में रोके जाएंगे। इधर यमुना एक्सप्रेसवे की ओर से आने वाले वाहन पानी गांव पुल के पास ही रोक दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed