{"_id":"7416ea7a3ae47620f58ffc1a42b9eefb","slug":"today-jat-arakshan-rally-in-delhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आरक्षण रैली आजः 50 से अधिक बसों से मथुरा से दिल्ली जा रहे जाट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आरक्षण रैली आजः 50 से अधिक बसों से मथुरा से दिल्ली जा रहे जाट
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 10 May 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाटों को केंद्र में 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाने में अगुआ रही संयुक्त जाट आरक्षण संघर्ष समिति की सोमवार को दिल्ली में जंतर मंतर पर होने वाली जाट आरक्षण अधिकार रैली में मथुरा से 50 से अधिक बसों में जाट दिल्ली पहुंच रहे हैं। संयुक्त जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एचपी सिंह परिहार के आह़्वान पर हो रही इस रैली के लिए गांवों में समिति की गांव देहात स्तर पर बनी इकाईयों ने गांवों से बसों में समाज के लोगों को दिल्ली ले जाने की जिम्मेदारी उठाई है।
गत माह जाट आरक्षण को सुप्रीम कोर्ट द्वारा रद्द कर देने के बाद से संयुक्त जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एचपी सिंह परिहार की ओर से आरक्षण को लेकर केन्द्र की भाजपा सरकार पर इस मामले में न्यायालय में सार्थक पहल करने के लिए दवाब बनाया जा रहा हैं। लंबे समय तक जाटों को आरक्षण के लिए लंबी लड़ाई लड़ने के बाद परिहार एक बार फिर से तकनीकी पहलुओं पर जाटों को आरक्षण दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
इसके लिए दिल्ली में जंतर मंतर पर सोमवार को हो रही जाट आरक्षण अधिकार रैली में मथुरा के गांव बरौली, सैलखेड़ा, हथकौली, मड़ौरा, जाबरा, कारब, सिहोरा, कमोरा, नौंहा, अवैरनी, नगला जमुनी, जुगसना, भरऊ, बल्टीकरी, नगला रतिया, अनौंड़ा, नगला महापत, गुड़ेरा, पवेसरा, सियरा, बना, खप्परपुर, अल्हैपुर, जाबरा, दरबै, चौकड़ा, पालखेड़ा, नौसेरपुर, रायपुर, इनायतगढ़, झुड़ावई, बिरौना, भदेरुआ, समसपुर, धर्मपुरा, नगला अबुआ, पुरा, मगोर्रा, सौन, कटेलिया, भवनपुरा, हकीम सहित गांवों से 50 से अधिक बसों से जाट दिल्ली जा रहे हैं।