फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Today and tomorrow, police recruitment examination will be held under the supervision of STF at 37 centers.

Mathura News: आज और कल 37 केंद्रों पर एसटीएफ की निगरानी में होगी पुलिस भर्ती परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Today and tomorrow, police recruitment examination will be held under the supervision of STF at 37 centers.
मथुरा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा शनिवार व रविवार को जिले के 37 केंद्रों पर एसटीएफ की निगरानी में होगी। इस परीक्षा में 68 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए रेलवे और रोडवेज ने भी पर्याप्त इंतजाम करने का दावा किया है। इसके अलावा एसएसपी स्तर से सभी थानों को अलर्ट किया गया है। डीएम स्तर से प्रत्येक केंद्र पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


प्रदेश भर में 60,244 सिपाही के पदों के लिए मथुरा के 68 हजार से अधिक आवेदक परीक्षा देंगे, इनके लिए जनपद में 37 केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा की तैयारी जिला व पुलिस प्रशासन ने पूरी कर ली है। प्रभारी एसएसपी डाॅ. अरविंद कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड के निर्देश पर परीक्षा केंद्रों की निगरानी से लेकर प्रश्नपत्र पहुंचने और परीक्षा के बाद आंसर शीट सुरक्षित पहुंचने को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया से लेकर सॉल्वर गैंग और पेपर लीक करने वाले गैंग पर एसटीएफ नजर बनाए हुए हैं। यह परीक्षा दो शिफ्ट में कराई जाएगी। सभी थानों के इंस्पेक्टर, क्षेत्राधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। हर परीक्षा केंद्र के सीसीटीवी को जिला स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। उनके जरिये निगरानी रखी जाएगी। लखनऊ मुख्यालय के कंट्रोल रूम से जिले के कंट्रोल रूम जोड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र के भीतर इन वस्तुओं पर प्रतिबंध
परीक्षा केंद्र के गेट पर भी पूरी सख्ती रहेगी। प्रवेशपत्र के अलावा कोई भी अन्य पेपर, पेंसिल बॉक्स, कैलकुलेटर, सनग्लासेस, कप, ज्वेलरी, मोबाइल, पेन ड्राइव और घड़ी डिजिटल पेन, हेल्थ बेंड, ब्लूटूथ या चाबी जैसी कोई भी वस्तु केंद्र के अंदर नहीं ले जाने दी जाएगी।


अभ्यर्थी की आंखों के रेटिना से उसके फोटो का मिलान होने पर मिलेगा प्रवेश
परीक्षा केंद्र के अंदर जाने से पहले अभ्यर्थी की आंखों के रेटिना से उसके फोटो का मिलान किया जाएगा और बायोमेट्रिक भी मिलान किया जाएगा। इन सभी के बाद अभ्यर्थी की परीक्षा केंद्र के अंदर एंट्री होगी। भर्ती परीक्षा में सेंधमारी रोकने के लिए एक नई व्यवस्था की गई है। इस बार सभी परीक्षा केंद्रों पर छोटे-छोटे जैमर लगाए गए हैं, ताकि जैमर के चलते कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस वहां पर काम न कर सके। सभी परीक्षा केंद्रों के अंदर सीसीटीवी लगाए गए हैं और वहां पर एक सीसीटीवी कंट्रोल भी बनाया गया है। इससे परीक्षा कक्ष में होने वाली एक-एक गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed