{"_id":"b3839507e8efdbc376e3cfb8a39a89cd","slug":"tite-security-during-electyion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक प्रमुख चुनाव में रहे कड़े सुरक्षा इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक प्रमुख चुनाव में रहे कड़े सुरक्षा इंतजाम
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 07 Feb 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक प्रमुख के हुए चुनाव के दौरान पुलिस की ओर से कड़े इंतजाम रहे। चुनाव की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से हर मतदान केंद्र पर 65 से 175 तक पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई।
ब्लाक प्रमुख के चुनाव में मथुरा, चौमुंहा, छाता, नंदगांव, गोवर्धन, फरह, बलदेव, राया, मांट और नौहझील में ब्लाक कार्यालय पर वोट डाले गए। इसमें इलाके से चुने गए बीडीसी सदस्यों ने वोट डाले।
चुनाव की संवेदनशीलता को देखते हुए हर ब्लाक पर एक सीओ, दो थानों की पुलिस तैनात की गई। साथ ही 50 सिपाही और डेढ़ सेक्सन पीएसी के जवान तैनात किए। सबसे ज्यादा फोर्स नौहझील ब्लाक पर लगाया गया।
विज्ञापन
यहां चार थानों की पुलिस, पीएसी और दो सीओ सहित 175 पुलिसकर्मी तैनात किए गए। इसके अलावा पुलिस अधिकारी टीम के साथ सभी ब्लाकों की टोह लेते रहे।
एसएसपी डॉ. राकेश सिंह, एसपी देहात अजय कुमार पांडेय, एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी, एसपी सुरक्षा हृदयेश कुमार सहित आठ सीओ और अन्य अधिकारी चुनाव की सुरक्षा में जुटे रहे।