फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Tired of the harassment of lender girl committed suicide by drinking acid

मौत के मुंह में ले गई तंगी: बुटीक खोल मुसीबत में फंसी नंदनी, कर्जदाता से थी परेशान, एसिड पीकर दी जान

Fri, 01 Jul 2022 09:36 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा।
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा। Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 01 Jul 2022 09:36 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि मामले में परिवार के अलावा, मकान मालिक व कारीगर से भी पूछताछ की जाएगी। फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
Tired of the harassment of lender girl committed suicide by drinking acid
death demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्जदाता के उत्पीड़न से तंग आकर शुक्रवार को युवती ने एसिड पीकर जान दे दी। मृतका ने एक रोज पूर्व भी आत्महत्या का प्रयास किया था। शहर कोतवाली के धौली प्याऊ स्थित शंकर गली में रहने वाली दुर्गेश नंदनी मिश्र (45) पुत्री ओमप्रकाश मिश्र ने सुबह एसिड पी लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। गंभीर अवस्था में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मृतका के भाई घनेंद्र मिश्र ने बताया कि मृतका आगरा कमलानगर स्थित बलकेश्वर में बुटीक का कार्य करती थी और वहीं रहती थी। इस बीच मकान मालिक का दो लाख रुपये का कर्ज हो गया। कर्ज को लेकर मकान मालिक लगातार नंदनी को धमकियां दे रहा था। इससे वह मानसिक रूप से तनाव में थी और बुधवार को उसने फिनायल पीकर जान देकर कोशिश की थी, लेकिन उस समय परिजनों बचा लिया। 
विज्ञापन

 

भाई का कहना है कि मृतका पूर्व में शंकर गली में अपने घर में भी बुटीक का कार्य करती थी। इसी दौरान पप्पू नाम का एक कारीगर उसे अपने साथ ले गया था और आगरा में साथ में रहकर बुटीक का कार्य किया। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह को मौके पर भेजा गया। परिवार के अलावा, मकान मालिक व कारीगर से भी पूछताछ की जाएगी। फिलहाल इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed